जाने गंगा दशहरा क्या है और क्यों मनाया जाता है?

दोस्तों भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है यहां पर कई धर्मों के मानने वाले लोग रहते हैं भारत का इतिहास काफी रोमांचित रहा है हिंदू धर्म यानी कि सनातन धर्म भारत के इतिहास में काफी महत्व रखता है। उसी सन्दर्भ में आज के इस पोस्ट में हम बात करने वाले हैं गंगा दशहरा के बारे में क्या है गंगा दशहरा और क्यों मनाया जाता है? और अब की बार गंगा दशहरा कब पड़ रहा है तो आइए जानते हैं।

गंगा दशहरा क्या है और क्यों मनाया जाता है?

इस बार गंगा दशहरा 24 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा मैया का धरती पर अवतरण हुआ था। इस कारण बड़ी संख्या में लोग गंगा में स्नान करके शाम को गंगा आरती करते हैं। इस दिन घाट पर भक्त आस्था की डुबकी लगाएंगे।धार्मिक संस्थाओं की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित कर गंगा दशहरा मनाया जाएगा साथ ही पूरे दिन भंडारा आयोजित होगा। गंगा दशहरा के दिन पानी का दान अवश्य करें ऐसी मान्यता है कि इस दिन राजा भागीरथ की तपस्या से गंगा मैया धरती पर अवतरण हुई थी।

इस दिन मनुष्य को गंगा में स्नान अवश्य करना चाहिए और शिव का पूजन कर आरती करनी चाहिए। जल का दान करना चाहिए। इस दिन गरीबों और राहगीरों को पीने का पानी अवश्य पिलाना चाहिए। जितना अधिक पानी का दान करेंगे उतनी ही परिवार में शीतलता होगी। जिनके परिवारों पर पितरों का श्राप है उन्हें कम से कम 10 लीटर पानी वितरित करना चाहिए। कहा जाता है की राजा भागीरथ की तपस्या के बाद जब गंगा माता धरती पर आयी थी उस दिन जेस्ट शुक्ल पक्ष की लक्ष्म भी गंगा माता की धरती पर अवतरण के दिन को ही गंगा दशहरा के नाम से पूजा जाने लगा है। इस दिन गंगा नदी में खड़े होकर जो गंगा स्नान करता है वह अपने सभी पापों से मुक्ति पाता है तो दोस्तों कैसी लगी आज का हमारा पोस्ट आप हमें नीचे कमेंट में जरूर बताएं।